शिमला की ढली टनल पर लैंडस्लाइड: दो घंटे बंद रहा ट्रैफिक; संजौली बाइपास से किया डायवर्ट, अभी भी बना हुआ है खतरा
Uncategorized

शिमला की ढली टनल पर लैंडस्लाइड: दो घंटे बंद रहा ट्रैफिक; संजौली बाइपास से किया डायवर्ट, अभी भी बना हुआ है खतरा


शिमला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिमला में ढली टनल पर हुआ लैंडस्लाइड।

शिमला की ढली टनल पर लैंडस्लाइड का खतरा पैदा हो गया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से टनल के ठीक ऊपर बने मकान के नीचे की मिट्टी व पत्थर गिरने शुरू हो गए। दोपहर 12:20 बजे काफी मात्रा में लैंडस्लाइड हुआ। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

SP शिमला संजय गांधी ने खतरे को देखते हुए टनल से ट्रैफिक को बंद करने के निर्देश दिए। इस टनल से चलने वाला ट्रैफिक वाया संजौली-चलोंठी-ढली चौक होते हुए डायवर्ट किया। इसके बाद टनल से लोगों की पैदल आवाजाही चलती रही।

ढली टनल से पैदल गुजर रहे लोग, ऊपर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मिट्टी

ढली टनल से पैदल गुजर रहे लोग, ऊपर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मिट्टी

इस बीच जिस जगह लैंडस्लाइड हुआ है, उसके ठीक नीचे मलबे को रोकने के लिए लोहे की चादरें लगाई गई। इसके बाद 2.30 बजे यहां से यातायात बहाल कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर मकान बना रहे एक व्यक्ति ने काफी मात्रा में मलबा बोरियों में भरकर ढेर लगा रखा है, जो पहाड़ी से बार-बार गिर रहा है। इससे आगे भी खतरा बना हुआ है। बरसात में इससे पहाड़ी पर बने दो मकानों को भी खतरा हो सकता है।

शिमला के सबसे पॉश इलाके को जोड़ती है ढली टनल
ढली टनल शिमला के उप नगर ढली व भट्टाकुफर को राजधानी से जोड़ती है। यही नहीं कुछ वाहन अपर शिमला के भी यहीं से ठियोग, रोहड़ू, कोटखाई, कुमारसैन, रामपुर और किन्नौर को जाते हैं। इससे लोगों को दो घंटे से अधिक समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ढली टनल पर लैंडस्लाइड।

ढली टनल पर लैंडस्लाइड।

SDM को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश: DC
DC शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि ढली टनल में लैंडस्लाइड की सूचना SDM को दे दी गई है। उन्हें एहतियाती कदम उठाने को बोला गया है, ताकि कोई अनहोनी घटना न हो।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment