लाहौल स्पीति में बाढ़ ने मचाई तबाही: नाले का जलस्तर बढ़ने से खोलकसा गांव डूबा; ग्रामीणों को पंचायत भवन में शिफ्ट किया
Uncategorized

लाहौल स्पीति में बाढ़ ने मचाई तबाही: नाले का जलस्तर बढ़ने से खोलकसा गांव डूबा; ग्रामीणों को पंचायत भवन में शिफ्ट किया


लाहौल-स्पीति2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ी से किसानों के खेतों में आया मलबा।

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपमंडल काजा के अंतर्गत आने वाले लोसर पंचायत के खोलकसा गांव के साथ लगते नाले में जलस्तर 14 जुलाई शाम को अचानक बढ़ जाने के कारण समूचे खोलकसा गांव बाढ़ से हड़कंप मचा है। पहाड़ी से आए मलबे ने एक तरफ किसानों के खेतों को पुरी तरह नष्ट कर डाला है।

स्थानीय खोलकसा के पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय बाढ़ आई वे अपने खेतों में काम कर रहे थे, लेकिन बाढ़ का रौद्र रूप देखते ही लोगों ने अपनी खेतों और घरों से बाहर निकल कर भाग कर जान बचा ली, लेकिन वे अपने खेतों व फसलों को बचा नहीं पाए।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।

प्रधान ने ग्रामीणों के लिए मदद की
स्थानीय लोसर पंचायत के प्रधान रिंगचेन डोलमा ने तुरंत खोलकसा गांव पहुंचे और ग्रामीणों का हाल चाल जाना और प्रशासन को तुरंत सहायता के लिए गुहार लगाई। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत अपने अफसरों को खोलकसा गांव में नुकसान का आकलन करने के लिए रवाना किया। पंचायत के प्रधान स्वयं ग्रामीणों की मदद के लिए देर रात तक डटे रहे। गांव के सभी घरों को खाली करवाया, ताकि बाढ़ से कोई जानमाल का नुक़सान न हो।

एडीसी काजा राहुल जैन ने मौके का दौरा करके खोलकसा के सभी 43 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य करवाया। इसके बाद सभी खोलकसा गांव के लोगों को पंचायत घर में शिफ्ट किया गया। राहुल जैन ने बताया कि अब रास्ता बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रभावितों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment