राहुल गांधी शिमला से वापस लौटे: CM सहित प्रदेश कांग्रेस नेताओं से नहीं की मुलाकात; छराबड़ा से देश की राजनीति पर नजर रख रही प्रियंका
Uncategorized

राहुल गांधी शिमला से वापस लौटे: CM सहित प्रदेश कांग्रेस नेताओं से नहीं की मुलाकात; छराबड़ा से देश की राजनीति पर नजर रख रही प्रियंका


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Rahul Gandhi Return Back To Delhi | Leave For Chandigarh By Road | Sonia Gandhi And Priyanka Are Still In Shimla | Gandhi Jayanti | Himachal Shimla News

शिमला10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन शिमला रुकने के बाद आज सुबह वापस लौट गए। राहुल गांधी सुबह 7.27 बजे छराबड़ा से सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ के लिए निकले। चंडीगढ़ से राहुल गांधी सीधे अमृतसर पहुंचे। यहां पर उन्होंने गोल्डन टेंपल में शीष नवाया।

राहुल गांधी ने अपने शिमला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस के भी किसी नेता से मुलाकात नहीं की। सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा भी एक सप्ताह से छराबड़ा में रुके हुए हैं। इन्होंने भी प्रदेश कांग्रेस के किसी नेता से बात नहीं की।

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर, सोनिया व प्रियंका गांधी के साथ यही ठहरे थे राहुल गांधी

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर, सोनिया व प्रियंका गांधी के साथ यही ठहरे थे राहुल गांधी

बालूगंज भी गुपचुप ढंग से पहुंची प्रियंका, कार्यकर्ता मायूस

प्रियंका गांधी ने बीते बुधवार को गुपचुप ढंग से बालूगंज के शिव मंदिर हादसे में परिवार के सात सदस्य खोने वाली नीतिका शर्मा से भी मुलाकात की, लेकिन कांग्रेस के किसी भी नेता को इसकी कानोकान भनक तक नहीं लगी। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिलने से प्रदेश कांग्रेस नेता भी अंदरखाते नाराज है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेताओं के इस तरह के टुअर को भुनाने की कोशिश करती है, लेकिन कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ऐसे दौरे गोपनीय रख रहा है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग अलग चर्चाएं शुरू हो गई है।

प्राइवेट दौरे पर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व: चौहान

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहाकार नरेश चौहान ने बताया कि सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी अपने प्राइवेट दौरे पर शिमला आए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री की कोई मुलाकात नहीं हुई और न कोई कोशिश की गई।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी

पांच राज्यों के चुनाव की मॉनीटरिंग कर रही

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छराबड़ा से ही देश के पांच राज्यों में चुनाव की मॉनीटरिंग कर रही है। वह प्रमुख मीटिंग में वर्चुअली जुड़ कर चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश यही से दे रही है। उनका फिलहाल अभी छराबड़ा में रुकने का कार्यक्रम है। जाहिर है कि अगले कुछ और दिन तक प्रियंका गांधी यही से देश की राजनीति पर नजर रखेगी।

शनिवार को शिमला आए थे राहुल

राहुल गांधी बीते शनिवार को ही शिमला के छराबड़ा पहुंचे थे। यहां पर सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी एक सप्ताह से ठहरे हुए हैं और छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी भी दो दिन तक यहीं रुके।

प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में बना रखा है अपना घर

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने कल्याणी हेलीपैड के समीप पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। वह साल में पांच छह बार यहां आती हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी बीच बीच में यहां पहुंचते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment