- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Delhi: National Disaster Should Be Declared In Himachal | Congress Leader Rajeev Shukla | Special Package For Himachal | House Collapsed | Land Slide Himachal Shimla News
शिमला16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हिमाचल को 10 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देने और राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक मानसून में 330 लोग मर चुके हैं। 35 लोग लापता हैं। 12 हजार घर तबाह हुए हैं। हाईवे जगह-जगह बह गए। हर ओर बारिश ने ऐसी तबाही मचाई है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया गया। इसे देखते हुए हिमाचल की आर्थिक मदद होनी चाहिए।
राजीव शुक्ला ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल को अब तक 200 करोड़ की राहत राशि दी है, जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है, जबकि केंद्र की टीम हिमाचल में तबाही का आकलन करके लौट आई है। प्रदेश में पहले सात से 11 जुलाई के बीच, फिर 13 से 15 अगस्त और दो दिन से फिर तबाही हो रही है।

मंडी में बादल फटने से तबाही
सांसदों को भी सांसद निधि से पैसे देने की मिले छूट: शुक्ला
राजीव शुक्ला ने लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन से आग्रह किया कि जिस तरह भुज में तबाही के दौरान देशभर के सांसदों को फंड देने की छूट दी गई थी। ठीक उसी तरह सभी सांसदों को हिमाचल में भी सांसद निधि में से फंड देने की इजाजत दी जाए। इसके साथ उन्होंने देशभर की जनता से हिमाचल की मदद करने की अपील की।
पर्यटन उद्योग को हुआ नुकसान
राजीव शुक्ला ने कहा कि रिलीफ मैनुअल में अभी घर टूटने पर 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इससे पहाड़ों पर गुजारा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इन दिनों सेब सीजन चला हुआ है। सड़कें टूटने से बागवानों को नुकसान होने का डर है। इसी तरह प्रदेश में इस तबाही से पर्यटन उद्योग को नुकसान हुआ है।
राहुल गांधी मौसम की वजह से नहीं जा पाए हिमाचल
एक सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं जा पाए थे।