मुलाना यूनिवर्सिटी की छात्रा का मौत मामला: घर की इकलौती बेटी थी आरजू; लास्ट टाइम बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर की थी बात; केस दर्ज
Uncategorized

मुलाना यूनिवर्सिटी की छात्रा का मौत मामला: घर की इकलौती बेटी थी आरजू; लास्ट टाइम बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर की थी बात; केस दर्ज


अंबाला8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अंबाला के मुलाना स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरजू ने अपने बॉयफ्रेंड हैप्पी से वीडियो कॉल पर बात की थी। जैसे ही लड़का घर पहुंचा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी।

पुलिस ने आरजू की माता सरिता देवी के बयान पर यमुनानगर निवासी हैप्पी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरजू घर की इकलौती बेटी थी। आरजू के पिता धनी राम की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां सरिता गांव यांगपा में रहती है।

PG में मिला था आरजू का शव
शनिवार की देर रात किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के यांगपा गांव निवासी आरजू (23) का शव PG के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, आरजू यूनिवर्सिटी में BSC एग्रीकल्चर की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी, जोकि मुलाना-सरकपुर रोड पर एक प्राइवेट PG में किराए पर रहती थी। आरजू ने चुन्नी से फंदा लगाया था।

रात 11 बजे बॉयफ्रेंड से हुई थी बात
मृतका के रिश्ते में भाई सतेंद्र नेगी ने बताया कि आरजू मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक थी। घर पर भी अच्छे से बात की थी। शनिवार की रात 11 बजे आरजू ने लास्ट टाइम हैप्पी नाम के लड़के से बात की थी। सतेंद्र ने कहा कि अगर आरजू ने फांसी ली है तो सिर पर चोट के निशान कैसे हैं ?

बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज

SHO सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने आरजू की मां सरिता के बयान दर्ज करके आरोपी हैप्पी के ​खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड करने से पहले आरजू ने हैप्पी से वीडियो कॉल की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment