शिमलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जितेंद्र कुमार साह।
हिमाचल के रोहड़ू में बिहार के संयुक्त सचिव रैंक के अधिकारी जितेंद्र कुमार साह की रविवार को ट्रैकिंग के दौरान मौत हो गई। वह जिस्कून से जाखा के लिए साथी अफसरों के साथ ट्रैकिंग पर निकले थे। जाखा पहुंचने से पहले वह रास्ते में आराम करने के लिए रुके। वहां अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे खाई में गिर गए।
पहाड़ी से गिरने के बाद उनके सिर पर गहरी चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम NDRF के जवानों ने उनके शव का रेस्क्यू कर चिड़गांव अस्पताल पहुंचाया।

एयरलिफ्ट कर पटना भेजा शव
SDM सन्नी शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे से पहले शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मृतक के शव को गाड़ी से चंडीगढ़ भेजा गया। चंडीगढ़ से जितेंद्र कुमार के शव को एयरलिफ्ट करके पटना के लिए भेजा दिया है। जितेंद्र कुमार के साथ बिहार सरकार के कई अधिकारियों घूमने आए आए थे।
गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव थे साह
जितेंद्र कुमार साह बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। वे बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। जितेंद्र साह के साथ ट्रैकिंग करने गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राम भगवान, पशुपालन विभाग के डॉ रमेश समेत 5 अधिकारी थे।