बागवानी मंत्री ​​​​​​​बोले- शांति भंग कर रही BJP: कहा- चंबा युवक मर्डर में सभी आरोपी गिरफ्तार; ऐसे में विपक्ष का प्रदर्शन क्यों
Uncategorized

बागवानी मंत्री ​​​​​​​बोले- शांति भंग कर रही BJP: कहा- चंबा युवक मर्डर में सभी आरोपी गिरफ्तार; ऐसे में विपक्ष का प्रदर्शन क्यों


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Chamba Murder Update | Accused House Burnt | BJP Protest | Jagat Singh Negi | Jairam Thakur | Law & Order | Himachal Chamba News

शिमला34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंबा के चौहड़ में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक हंसराज

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हिंदू युवक की हत्या मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कल प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में चंबा के चौहड़ा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।

इस पर प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह ने कहा कि मनोहर की हत्या मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने में जुटी हुई है। ऐसे में विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर देवभूमि की शांति को भंग करने करने का प्रयास कर रहा है।

जगत नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम करके आपसी भाइचारे को बिगाड़ रही है। कांग्रेस सरकार NIA से जांच को भी तैयार हैं। फिर भी विपक्ष के नेताओं का लोगों के बीच जाकर उन्हें भड़काना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मृतक युवक के परिजनों से नहीं मिल पाए जयराम
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीते कल ही मृतक मनोहर लाल के परिजनों से मिलने की बात कही थी, लेकिन हत्या के आरोपी के घरों को जलाने के बाद DC चंबा ने सलूणी सब डिवीजन में कल शाम को ही धारा 144 लागू कर दी थी।

इस वजह से आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और दूसरे नेताओं को मृतक के परिवार से नहीं मिलने दिया गया। इसके बाद जयराम ठाकुर की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने चौहड़ा में प्रदर्शन किया।

चंबा के चौहड़ में रोके गए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।

चंबा के चौहड़ में रोके गए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।

कल प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन
भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि हम सब मनोहर को न्याय दिलाने के लिए एकत्र हुए। प्रशासन से बहुत गुहार लगाई, लेकिन उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति प्रशासन नहीं दी गई। इसलिए भाजपा ने तय किया कि 17 जून को प्रदेश के 12 जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन का आयोजन करेंगे और DC के माध्यम से राज्यपाल को इस जघन्य हत्याकांड को लेकर ज्ञापन भेजेंगे।

दुर्भाग्यपूर्ण है BJP का प्रदर्शन: चौहान
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि यदि कोई आरोपी बाहर घूम रहा होता तो BJP का प्रदर्शन समझ आता। जब सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में भाजपा का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि यदि जयराम को सच में मनोहर लाल के परिवार से संवेदना होती तो 9 तारीख की घटना के बाद वह 16 जून को नहीं जाते। वो भी ऐसे वक्त में जब धारा 144 लगी है।

नरेश चौहान ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी बार-बार कहते रहें कि आप तीन-चार लोग जाएं। सभी को जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया कि लाव-लश्कर के साथ मृतक के परिजनों से क्यों मिलना चाह रहे हैं?

आपसी भाईचारे को खराब कर रही BJP: बुशेहरी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता देवेन्द्र बुशेहरी ने कहा कि विपक्षी भाजपा इस घटना को दो समुदाय से जोड़कर भाईचारे को खराब करने पर उतारू है। प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल व भोले-भाले लोगों के लिए कदापि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में अब सांप्रदायिक माहौल बिगाड़कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment