शिमला4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल के सरकारी उपक्रम हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (एचपीएमसी) ने बागवानों से सेब खरीद के लिए 1 करोड़ रुपए का रिवॉल्विंग फंड क्रिएट किया है। बागवानों को उनके उत्पाद का नगद भुगतान करने के लिए यह फंड बनाया गया है। निगम के इस दावे के बाद अब बागवानों को भी अपनी पेमेंट फंसने का कोई टेंशन नहीं रहेगी। सेब खरीद के लिए निगम ने बाहरी राज्यों से भी खरीदारों को आंमत्रित किया है। निगम ने राजस्थान, एमपी, दिल्ली, चंडीगढ़, चेन्नई में आढ़तियों से संपर्क करके प्रदेश आने का न्योता दिया है।
सेब खरीद के लिए एचपीएमसी को एपीएमसी से लाइसेंस मिल गया है। लाइसेंस मिलने के बाद निगम ने पराला, सोलन और परवाणू मंडी में अपने आउटलेट खोल दिए हैं। मंगलवार से एचपीएमसी ने पराला मंडी में सेब खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन निगम ने रेड गोल्ड की 70 पेटियां खरीदी। प्रति पेटी 980 रुपए में खरीदी गई। इसे प्रदेश में अब तक विभिन्न मंडियों में सेब की 3,09,360 सेब की पेटियों का कारोबार हो चुका है। अकेले शिमला मंडी में सेब की 309360 पेटियों की बिक्री की गई है।
मार्केट में पहुंची अब तक 3.09 लाख सेब की पेटियां
प्रदेश में अब तक विभिन्न मंडियों में सेब की 3,09,360 सेब की पेटियों का कारोबार हो चुका है। अकेले शिमला मंडी में सेब की 309360 पेटियों की बिक्री की गई है। सोलन मंडी में 56543 जिला मंडी में 12574 और ऊना मंडी मे 170 पेटियों की अब तक बिक्री की गई है। सेब अलग-अलग मंडियों में 540 रुपए से लेकर 3480 रुपए प्रति पेटी बिक रहा है। मौसम खुलते ही सेब कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
कमीशन 6% से कम कर सकते हैं: सुदेश मोक्टा
एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक सुदेश मोक्टा ने बताया सेब खरीद के लिए 1 करोड़ रुपए का अलग से रिवाल्विंग फंड क्रिएट किया गया है। यह फंड बागवानों को सेब बेचने की एवज में नगद भुगतान करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑक्शन के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में एचपीएमसी, बागवानी विभाग और एपीएमसी के कर्मचारी हैं। यह कमेटी 3 मंडियों में सेब की बोली लगाएगी। प्रदेश में आढ़ती 6 फीसदी कमीशन पर काम करते हैं, मगर एचपीएमसी बागवानों के फायदे को देखते हुए कमीशन को कम कर सकता है।
आढ़तियों की मोनोपोली तोड़ने की कोशिश
प्रदेश सरकार ने आढ़तियों की मोनोपली खत्म करने के लिए एचपीएमसी को सेब के कारोबार में उतारने का फैसला लिया है। किलो के हिसाब से सेब नहीं खरीदने पर एपीएमसी ने पराला मंडी के 45 आढ़तियों को नोटिस जारी किया है। सोलन और परवाणू मंडी में आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए हैं।