जालंधर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घग्गर नदी का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री भगवंत मान।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घग्गर नदी से हुए नुकसान का गुरुवार को जायजा लिया। यहां बातचीत में उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ पानी को लेकर उनका केस सुप्रीम कोर्ट में है। राजस्थान पंजाब के पानी में अपना हिस्सा मांगता है। इसके अलावा हिमाचल पंजाब में आ रहे पानी पर रॉयल्टी मांग रहा था। अब हरियाणा और राजस्थान पानी लेने से मना कर रहे हैं। हिम्मत है तो हिमाचल रोक ले अपना पानी।
मान ने कहा कि हिमाचल कहता है कि उनका पंजाब के पानी में 7.19 प्रतिशत हिस्सा है। उसे रॉयल्टी चाहिए। हरियाणा को हम कह रहे हैं कि चाहिए अब पानी तो हरियाणा मना कर रहा है। यही हाल राजस्थान का है। हिस्सा मांगने के लिए सभी हैं, लेकिन डूबने के लिए अकेला पंजाब।

संगरूर में घग्गर नदी से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब पूरी दुनिया को बचाने वाला है
भगवंत मान ने कहा कि बेशक आपदा के समय कोई साथ नहीं दे रहा, लेकिन फिर भी पंजाब का दिल बहुत बड़ा है। पंजाब पूरी दुनिया को बचाने वाला है। पंजाब सभी का पेट भरने वाला है। पूरी दुनिया में कहीं पर भी कुदरती आफत आ जाए। वहां पर रेडक्रॉस पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन पंजाबी वहां पर गुरु का लंगर लगाने के लिए पहुंच जाते हैं।