पंजाब से हिमाचल जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी: नंगल डैम के ऊपर बनाया गया नया फ्लाई‌ ओवर, मंत्री बैंस ने किया उद्घाटन
Uncategorized

पंजाब से हिमाचल जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी: नंगल डैम के ऊपर बनाया गया नया फ्लाई‌ ओवर, मंत्री बैंस ने किया उद्घाटन


खरड़6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्कूटरी पर सवार होकर जाते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

रोपड़ से पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाले फ्लाई ओवर का काम गुरुवार को पूरा हो गया है। नंगल डैम और रेलवे लाइन के ऊपर से बनाए गए फ्लाई ओवर का एक भाग कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा चला दिया गया है। इस फ्लाईओवर से आर पार जाने का सपना देख रहे क्षेत्र वासियों के लिए गुरुवार एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामान करना पड़ रहा था। मगर पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से लोगों को इस समस्या से पूर्ण रूप से निजात मिल गया है।

पूजा करते हुए पंडित।

पूजा करते हुए पंडित।

मंत्री बोले- जल्द शुरू होगा दूसरी तरफ का काम

कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने स्वयं दोपहिया वाहन पर पुल पार किया और बड़ी संख्या में अन्य निवासियों को खुशी के इस पल का गवाह बनाया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि नंगल फ्लाईओवर का सपना आज पूरा हो गया है।

नंगल शहर के निवासी और आसपास के गांवों के लोग पिछले 6 वर्षों से लंबे समय से पीड़ित थे। नंगल साइड की शुरुआत चंडीगढ़ से हो चुकी है। ट्रैफिक माहिरों की राय के उपरांत दूसरी साइड भी जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर बनाने के लिए सरकार ने दर्जनों बैठकें की। जिसके बाद आप सरकार ने इसकी मंजूरी दी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment