चंबा में मनोहर मर्डर केस में हालात तनावपूर्ण: आरोपियों के घर जलाने के बाद धारा 144 लगाई; CM बोले- सियासी रंग न दे विपक्ष
Uncategorized

चंबा में मनोहर मर्डर केस में हालात तनावपूर्ण: आरोपियों के घर जलाने के बाद धारा 144 लगाई; CM बोले- सियासी रंग न दे विपक्ष


  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Chamba Murder Update | Accused House Burnt | CM Sukhvinder Sukhu | NIA | Law & Order | Himachal Chamba News

शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

देवभूमि हिमाचल में अल्पसंख्यक समुदाय के आरोपियों द्वारा दलित हिंदू युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। नृशंस हत्या से गुस्साए ग्रामीणों द्वारा आरोपियों के भांदल में 2 घरों में आग के बाद तनातनी और बढ़ गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने देर शाम सभी जिलों के DC और SP के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी BJP से भी इस मामले को सियासी रंग नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। DC ने चंबा में धारा 144 लागू कर दी है। इसके बाद अब जिले में बाहरी लोग पुलिस के पास बिना पंजीकरण के नहीं रह पाएंगे। बिजली प्रोजेक्ट के ठेकेदारों के पास लगे मजदूरों, शॉल, कपड़ा इत्यादि बेचने के लिए बाहर से आने वालों को पंजीकरण कराना होगा।

पुलिस न पहुंचे इसलिए सड़क पर लगा दिए पत्थर और पैराफिट
पुलिस को रोकने के लिए किहार-लंगेरा सड़क को पत्थरों और पैराफिट से बंद करने के बाद मकान को आग के हवाले किया गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक मकान आग की भेंट चढ़ चुका था। इससे पहले ग्रामीणों ने सलूणी, संघनी, लचोड़ी, किहार बाजार बंद कराया और गुस्साई भीड़ पुलिस थाने का गेट खोल परिसर में घुसी। स्थानीय लोग हत्यारों को ‌फांसी की सजा देने की मांग कर रहे।

7 टुकड़ों में मिला मनोहर लाल का शव
चंबा के सलूणी में 22 साल का मृतक मनोहर लाल 6 जून से घर से लापता था। 9 जून को उसके शरीर के 7 टुकड़े नाले में बोरी में मिले थे। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस मामले में अल्पसंख्यक समुदाय के आठ लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।

6 जून को मनोहर लाल लड़की से मिलने गया तो लड़की के परिजनों ने उसकी हत्या की और शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर बोरी में भरकर नाले में पत्थरों के नीचे दबा दिया।

मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि आरोपी परिवार से छोटे बच्चों को छोड़कर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की SIT इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नेता प्रतिपक्ष की NIA से जांच कराने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जयराम ठाकुर लिखकर देते हैं तो वह NIA व CBI से जांच की सिफारिश करेगी।

उन्होंने कहा कि कल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष वहां गए। इसके बाद आज यह सब हुआ है। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment