चंडीगढ़ में 6 भगोड़ा आरोपी काबू: 3 बलात्कार और 1-1 शराब तस्करी, जुआ और धोखाधड़ी के थे आरोपी,1 को मोहाली एयरपोर्ट से पकड़ हिमाचल पुलिस को सौंपा
Uncategorized

चंडीगढ़ में 6 भगोड़ा आरोपी काबू: 3 बलात्कार और 1-1 शराब तस्करी, जुआ और धोखाधड़ी के थे आरोपी,1 को मोहाली एयरपोर्ट से पकड़ हिमाचल पुलिस को सौंपा


चंडीगढ़26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ पुलिस ने एक ही दिन में 6 भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इसमें पुलिस ने एक हिमाचल प्रदेश के आरोपी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह वासी शाहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल के रूप में हुई है। इस आरोपी पर इसी वर्ष 24 जुलाई को शाहपुर में बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह आरोपी एयरपोर्ट से होते हुए भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने इसे काबू कर लिया।

दूसरे मामले में जसबीर सिंह उर्फ जस्सू को मौलीजागरा में 2021 में दर्ज एक बलात्कार और बाल संरक्षण कानून के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है।

19 साल बाद नशा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने हरियाणा के जींद से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरीश खुराना पर 31 जुलाई 2004 को पुलिस स्टेशन सेक्टर 17 में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी से 12 बोतल अवैध शराब की बरामद हुई थी। लेकिन वह बाद में अदालत के समक्ष पेश नहीं हुआ था। अदालत ने उसे 2008 में भगोड़ा घोषित कर दिया था।

सेब से भरा ट्रक लेकर हो गया था फरार

चंडीगढ़ पुलिस ने सतीश नाम के आरोपी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। उस पर 2014 में सेक्टर 26 थाने के अंदर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस पर सेब से भरे हुए ट्रक को गायब करने का आरोप था। इसे अदालत ने 2017 से भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment