- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Union Minister Anurag Thakur Comment Sports Famous Punjab Now Drugs Video Update। Central Government Trying Channelize Youth Energy Right Direction
जालंधर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जालंधर में हॉकी के सिंथेटिक ग्राउंड के उद्घाटन के दौरान गोल करते खेल मंत्री अनुराग ठाकुर।
केंद्रीय खेल, युवा सेवाएं एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक समय था जब पंजाब खेलों में अव्वल था और पंजाब खेलता हुआ नजर आता था। लेकिन अब एक वक्त ऐसा है जब पंजाब नशे में डूबता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नए-नए तरीके इजाद कर रही है। नई-नई योजनाओं को लागू किया रहा रहा है ताकि युवाओं को खेलों से जोड़ा जा सके। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को जालंधर में BSF फ्रंटियर परिसर में बनाए गए हॉकी के सिंथेटिक ग्राउंड का उद्घाटन करने के लिए आए हुए थे।

सिंथेटिक हॉकी टर्फ का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
हॉकी टर्फ ग्राउंड भी खेलो इंडिया के तहत बनाया
केंद्रीय मंत्री ने BSF हेडक्वार्टर में नए टर्फ पर हॉकी भी खेली। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए लगातार भारत सरकार काम कर रही है। BSF हॉकी टर्फ ग्राउंड भी खेलो इंडिया के तहत भारत सरकार ने बनवाया है।

खिलाड़ियों के साथ अनुराग ठाकुर
सेना ने दिए हैं कई महान खिलाड़ी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेलों में सेना का भी बड़ा योगदान रहा है। सेना ने कई महान खिलाड़ी दिए हैं। मिल्खा सिंह, पान सिंह तोमर जैसे ऐसे बहुत सारे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत देश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार की सोच है कि ज्यादा से ज्यादा खेलों को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि नौजवान पीढ़ी नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम पंजाब को एक बार फिर से रंगला बनाएं।