इंडिया महिला वॉलीबाल की कोच बनी हिमाचल की डॉ. बांश्टू: अभी शिक्षा विभाग में बतौर कोच दे रही सेवाएं; रोहड़ू क्षेत्र की है रहने वाली
Uncategorized

इंडिया महिला वॉलीबाल की कोच बनी हिमाचल की डॉ. बांश्टू: अभी शिक्षा विभाग में बतौर कोच दे रही सेवाएं; रोहड़ू क्षेत्र की है रहने वाली


शिमला14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिया वॉलीबाल टीम की नवनियुक्त कोच डॉ. रविन्द्रा बाश्टू

हिमाचल प्रदेश की बेटी डॉ. रविन्द्रा बाश्टू इंडियन नेशनल महिला वॉलीबाल टीम की कोच चुनी गई हैं। डॉ. रविंद्रा 19वीं एशियन महिला चैम्पियनशिप के लिए चयनित वॉलीबाल टीम को प्रशिक्षण देगी। वह अभी हिमाचल के खेल विभाग में बतौर कोच सेवाएं दे रही है।

बता दें कि एशियन वॉलीबाल प्रतियोगिता चीन के हांगजू में 22 सितंबर से आठ अक्टूबर तक खेली जाएगी । इसके लिए वह इंडिया टीम की कोच नियुक्त की गई है। डॉ. बाश्टू शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली है। वह 2005 में शिक्षा विभाग में कोच चुनी गई।

डॉ. बाश्टू ने खुद वॉलीबाल में 16 नेशनल खेले और तीन बार भारतीय टीम से खेली है।



Source link

Leave a Comment