- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Shimla: BJP Demonstration Outside Himachal Vidhansabha | Assembly Monsoon Session | CM Sukhvinder Sukhu | Himachal Shimla News
शिमला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज सदन के बाहर भी सत्ता पक्ष को घेरेगी। विधानसभा के घेराव के लिए प्रदेशभर से भाजपा विधायक दल, BJP के तमाम फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज शिमला पहुंच रहे हैं।
दरअसल, BJP लोकसभा चुनाव से पहले सुक्खू सरकार को घेरना चाह रही है। प्रदेश में सुक्खू सरकार को बने अभी 10 महीने हुए है। BJP इन 10 महीनों में ही सुक्खू सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता चौड़ा मैदान में एकत्र होंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को 10 महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान सरकार से किया कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई। महिलाएं, बेरोजगार, कर्मचारी, किसान-बागवान सब परेशान है। सुक्खू सरकार जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की विपरीत चल रही है।
इसलिए प्रदर्शन: बिंदल
राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से विकास की गति धीमी पड़ गई है। सरकार का ध्यान संस्थान बंद करने पर है। अब तक 1000 से ज्यादा दफ्तर बंद किए जा चुके है। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। चंबा हत्याकांड, नालागाढ़ गोली कांड, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही है। इन्हें लेकर सरकार मौन है।
उन्होंने कहा कि जिन वादों के साथ कांग्रेस सत्ता में आई हैं, आज उन्हें भूल गई है। इसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शिमला के अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।