अंबाला में प्रवासी मजदूर ने किया सुसाइड: 4 दिन पहले हिमाचल से काम करने आया; किराए के कमरे में लगाई फांसी
Uncategorized

अंबाला में प्रवासी मजदूर ने किया सुसाइड: 4 दिन पहले हिमाचल से काम करने आया; किराए के कमरे में लगाई फांसी


अंबालाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अंबाला जिले में प्रवासी मजदूर ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हिमाचल के सिरमौर जिला के चांदनी गांव निवासी रजत (18) के रूप में हुई है। कालाअंब चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच युवक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, रजन ने 4 दिन पहले ही शिवालिक कॉलोनी (कालाअंब) में PG में कमरा किराए पर लिया था। 2 दिन पहले ही कंपनी में उसकी नौकरी लगी थी। उसके ताऊ का लड़का भी कालाअंब में जॉब करता है। उसी ने ही रजत को कमरा दिलाने में मदद की थी।

खिड़की में लगाया मफलर से फंदा
कालाअंब पुलिस चौकी प्रभारी SI धर्मबीर सिंह ने बताया कि रजत के भाई ने सुबह 10 बजे उसे मृत अवस्था में देखा। उसने मफलर से खिड़की पर फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। हालांकि, अभी आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। युवक के मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है, जिसके आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment